भगवानपुर हाट(सीवान)जिले के भगवानपुर हाट के पुराना बाजार के पास एनएच 331 पर बीते कई महीने से नाले का गंदा और बदबूदार पानी जमा है। बारिश का पानी भी इसमें मिल गया है। इससे सड़क टूटकर गड्ढा बन गया है। लोग, वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार शाम को जलजमाव वाली जगह पर एक बाइक सवार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच किनारे बना नाला अधूरा छोड़ दिया गया। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे बदबू फैल रही है। संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश शुरू होने से पहले ही यहां जलजमाव हो गया था।
चतुर्गुण प्रसाद, देवेन्द्र प्रसाद, भोला अली, रमाशंकर प्रसाद, रामनगीना प्रसाद, हरेन्द्र प्रसाद, बिजेश कुमार, जीतेन्द्र सोनी समेत कई लोगों ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होने से वह जाम हो गया है। इससे जलनिकासी रुक गई है। राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। गाड़ियों के गुजरने पर गंदे पानी की छींटें उड़ती हैं। इससे कपड़े गंदे हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों ने नाले की सफाई कराकर चालू कराने की मांग की है। एनएच के सहायक अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि जलनिकासी नहीं होने की सूचना पर क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया है। मंत्रालय को स्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment