Categories: Home

कोरोना टीकाकरण के लिए आगे आए लोग, महाअभियान में 69 हजार से अधिक लोगों ने लगाया सुरक्षा का टीका

दूसरा डोज लगाने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा:
14 दिसंबर को भी चलेगा टीकाकरण महाअभियान:
संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक:

पूर्णिया(बिहार)कोरोना के नए वैरिएंट से सुरक्षित रहने के लिए शनिवार को जिले में चलाये गये कोरोना टीकाकरण महाअभियान में लोगों ने आगे बढ़कर भाग लिया और सुरक्षा का टीका लगाया। ऐसे लोग जिन्होंने अबतक टीका नहीं लगाया था उनसभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर टीका लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप अबतक टीकाकरण से वंचित लोग भी टीका लगाने के लिए टीकाकरण स्थल पर पहुंचे और अपना सुरक्षा का टीका लगाया ।ग्रामीणों का यह मानना था कि कोरोना संक्रमण अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इससे सुरक्षित रहने के लिए टीका लगाया जाना बहुत जरुरी है। इसलिए टीकाकरण महाअभियान का लाभ उठाते हुए उनसभी के द्वारा टीका लगाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

महाअभियान में 69 हजार से अधिक लोगों ने लगाया सुरक्षा का टीका :
शनिवार को चलाए गए टीकाकरण महाअभियान में जिले के 69 हजार से अधिक लोगों द्वारा सुरक्षा का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनय मोहन ने बताया कि जिले में अबतक बहुत से लोगों द्वारा सुरक्षा के टीका का पहला डोज लगाया जा चुका है जिसके परिणामस्वरूप अब जिले में दूसरे डोज लगाने वाले लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को चलाए गए टीकाकरण महाअभियान में जिले के कुल 69 हजार 143 लोगों द्वारा सुरक्षा का टीका लगाया गया जिसमें 12 हजार 670 पहला डोज तथा 56 हजार 473 दूसरा डोज का टीका लगाया गया। प्रखंड स्तर पर अमौर में 8320, बैसा में 3432, बायसी में 5077, बनबनखी में 8049, बी. कोठी में 3256, भवानीपुर में 1696, डगरूआ में 5059, धमदाहा में 7324, जलालगढ़ में 2247, कसबा में 5197, के. नगर में 7154, पूर्णिया पूर्व में 5497, रुपौली में 4472 तथा श्रीनगर में 2363 लोगों द्वारा टीका लगाया गया।

14 दिसंबर को भी चलेगा टीकाकरण महाअभियान :
डीपीएम स्वास्थ्य ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जिले में 14 दिसंबर को दोबारा टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें भी अलग-अलग ज्यादा संख्या में टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे जिससे कि लोग आसानी से टीकाकरण स्थल पर पहुँचकर टीका लगा सके। अबतक टीका के दोनों डोजों से वंचित सभी लोगों को समय से अपना सुरक्षा का टीका जरूर लगवाना चाहिए।

संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक :
सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोगों को अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इससे सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है। संक्रमण से सुरक्षित रहने का सबसे उपयुक्त साधन टीकाकरण है। इसलिए सभी लोगों को दोनों डोज के सुरक्षा का टीका जरूर लगवाना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago