Home

लॉकडाउन होने से मुसहर टोली में आधे पेट भोजन कर जीवन जीने को मजबूर हुए लोग

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के खैरवा मुसहर टोली गांव के सैकड़ों परिवार के सामने जीवन को बचाने की चुनौती उतपन्न हो गयी है।बता दे कि अमीरों के द्वारा विदेशों से लाए गए नावेल कोरोना के कारण देश भर में हुई लॉकडाउन से गरीब तबका के सामने भोजन की चुनौती खड़ी हो चुकी है। चुकी मेहनत मजदूरी करने वाले गरीब गुरबा को बीते एक सप्ताह से अधिक दिनों से सभी तरह के काम धाम ठप होने से कोई काम नहीं मिला रहा है। जिसके कारण इन गरीबों के सामने अपना जीवन बचाने की चुनौती आ खड़ी हुई है।प्रखंड क्षेत्र के खैरवा मुसहर टोली,,कलीटोला मुसहर टोली,व सुघरी मुसहर टोली गांव में मुसहर समाज के सैकड़ों घरों में मायूसी छाई हुई है।क्योंकि लॉकडाउन होने से इनको कहि काम धंधा नहीं मिल रहा है जिसका नतीजा हुआ है कि इनके घरों में राशन,सब्जी खत्म होने के कगार पर है। इनलोगों में राजेश मुसहर ने बताया कि हम दस परिवार है लेकिन हमारा राशनकार्ड में नाम नहीं होने राशन नहीं मिला है।जिसके कारण अपने बच्चों के साथ आधा पेट भोजन करके किसी तरह से अपना व बच्चों का जीवन बचाने में लगे हुए है।इसी तरह से बिजेस मुसहर,ब्रजेश मुसहर,मुन्ना मुसहर,शैलेंद्र मुसहर,चंदन मुसहर,पप्पू मुसहर,जगदीश मुसहर,राजा मुसहर व कृष्णा मुसहर आदि का राशनकार्ड नहीं होने से सरकारी दुकान से राशन नहीं मिला है।इन लोगों ने बताया कि एक दो रोज में किसी माध्यम से हमलोगों को राशन उपलब्ध नहीं हुआ तो हमारे बच्चे भूख से मरने लगेंगे।जब चुनाव होता है तो कई प्रतिनिधि हमलोगों से मिलने आते है लेकिन जब हमलोगों के घर साग सब्जी व राशन नहीं है तो कोई देखने तक नहीं आ रहा है।ये जो लोग है पूर्ण रूप से मेहनत मजदूरी पर आश्रित है और 21 दिनों की लॉकडाउन इनके लिए बहुत ही कष्टदायक होने वाला है।क्या यह लॉकडाउन गरीबों के जीने के हक को छिनती नजर नहीं आ रही है। अब देखना है इन गरीब लोगो के घर कबतक राशन पहुच पता है।
इस संबंध बीडीओ डॉ. अभय कुमार से बात करने पर बताया कि जिस व्यक्ति का नाम राशनकार्ड में दर्ज नहीं है वे अपने मुखिया से लिखवा कर दे उन्हें भी राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago