Home

फाइलेरिया से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना सबसे जरूरी

• बारिश के समय में मच्छरों के फैलने से बढ़ रहा खतरा
• क्यूलेक्स फैंटीगंस मादा मच्छरों के काटने से होती है फाइलेरिया
• स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों पर दिया जाता है ध्यान
• 20 अगस्त से जिले में चलेगा एमडीए कैंपेन

पूर्णियाँ(बिहार)कोरोना संक्रमण काल में गंभीर रोगों की सूची में शामिल फाइलेरिया पर रोकथाम की तैयारी तेज कर दी गयी है. फाइलेरिया पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में 20 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम(एमडीए) की शुरुआत होने वाली है. यह कार्यक्रम 14 दिनों तक चलेगा.

जागरूक रहकर किया गया बचाव बीमारी से बचने के लिए उपयुक्त :

ज़िला मलेरिया पदाधिकारी डॉ आरपी मंडल ने बताया फाइलेरिया मच्छरों द्वारा फैलता है. विशेष रूप से परजीवी क्यूलैक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के काटने से. जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रस्त व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है. फिर जब यह मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के विषाणु रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देता हैं. फाइलेरिया को खत्म करने के लिए कोई विशेष इलाज नहीं हैं लेकिन इसका जागरूक रहकर बचाव करने से इससे उबरा जा सकता है. फाइलेरिया न सिर्फ व्यक्ति को विकलांग बनाता है बल्कि इससे मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव डालता है.

समय के रहते ही बीमारी की पहचान इसे खत्म करने में सहायक :
डॉ. मंडल ने बताया फाइलेरिया एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो किसी की जान तो नहीं लेती है, लेकिन जिंदा आदमी को मृत समान बना देती है. संक्रमित मच्छर के काटने से बहुत छोटे आकार के कृमि शरीर में प्रवेश करते हैं. ये कृमि लसिका तंत्र की नलियों में होते हैं और उन्हें बंद कर देते हैं. इस बीमारी को हाथीपांव के नाम से भी जाना जाता है. अगर समय रहते फाइलेरिया की पहचान कर ली जाए तो जल्द ही इसका इलाज शुरू कर इसे खत्म किया जा सकता है.

20 अगस्त से चलेगा एमडीए कैंपेन :
डॉ. आर. पी. मंडल ने बताया 20 अगस्त से फायलेरिया को रोकने के लिए 14 दिवसीय एमडीए कैंपेन चलाया जाएगा. इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को फायलेरिया से बचाव की जानकारी देने के साथ उन्हें इसकी दवा खिलाएगी. फायलेरिया से बचने के लिए संबंधित मरीजों को डी.ई.सी. और एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई जाती है. कोरोना के कारण इसके लिए 2 आशाओं की टीम बनाकर वार्ड के लोगों को दवाई उनके सामने खिलाना है. छह दिन दवा खिलाने के बाद सातवें दिन दुबारा भ्रमण कर आशा द्वारा मरीजों की जानकारी ली जाएगी.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की देखभाल पर दिया जा रहा है ध्यान :
जिले में फाइलेरिया के मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर किट प्रदान किए जाते हैं. सभी प्रखड़ों में आशाओं द्वारा किट के रूप में एक टब, एक मग, कॉटन बंडल, तौलिया, डेटॉल साबुन, एंटीसेप्टिक क्रीम दी जाती है जिससे सम्बंधित मरीज फाइलेरिया ग्रसित अंगों का ध्यान रख सकें. साथ ही उन्हें फाईलेरिया संबंधित जानकारी भी दी जा रही है कि कैसे लोग इस बीमारी से बच सकते हैं. इसके अलावा बारिश के कारण जिन क्षेत्रों में पानी जमा हो जाती है वैसे क्षेत्रों में नियमित रूप से छिड़काव करवाया जाता है, जिससे मच्छरों को फैलने से रोका जा सके.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago