Home

महाराजगंज के शराब माफियाओं के खिलाफ डीएम/एसपी को ज्ञापन दे लोगों ने खोला मोर्चा

महाराजगंज(सीवान) अनुमंडलीय शहर के अंबेडकर नगर वासियों ने शराब माफियाओं के खिलाफ सीवान जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा को एक ज्ञापन दिया है। इस संबंध में अंबेडकर नगर वासी श्यामसुंदर राम, राकेश कुमार, योगेंद्र राम, किशन कुमार, रंजन कुमार, दिवाकर देवर्षि, वीरेंद्र राम, सुरेश राम, नरेश राम, शशिभूषण राम, रमेश राम, दिनेश राम, अरुण कुमार, पन्ना कुमार, आलोक कुमार, सोनू कुमार राम, मुकेश कुमार राम, सुबास राम, चंदन कुमार राम, दीपक कुमार राम, राजेश कुमार, अमन बाबू, रूपेश कुमार, रितेश राम सहित अन्य का कहना है कि हमलोग शराब कारोबारी से काफी परेशान रहते है।

अंबेडकर नगर निवासी अमित कुमार राम उर्फ अंबेडकर राम पिता हीरालाल राम के पुत्र काफी दिनों से देशी शराब का निर्माण कर बेचता आ रहा है। इस संबंध में महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं हुई। जिसके वजह से पुरानी बाजार में बहुत से लोग धड़ल्ले से देशी शराब का कारोबार करने लगे है। अमित कुमार राम हमलोगो के नाक में दम कर रखा है। वह अक्सर शराब पीकर आने जाने के दौरान अनाप शनाप बकते रहता है। मना करने पर गाली गलौज करता है। अंबेडकर नगर वासियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से जान माल सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago