हाथीपांव से ग्रसित लोग दिव्यांगजन की श्रेणी में होंगे शामिल, जिंदगी होगी आसान

हाथीपांव की गंभीरता के आधार पर मिलेगा दिव्यांगता प्रमाणपत्र
• हाथीपांव के चार ग्रेड के मुताबिक होगा दिव्यांगता का निर्धारण

पूर्णिया(बिहार)जिला के कृत्यानंद नगर के रहने वाले छोटू के चेहरे पर आज खुशी और सुकून की लकीरें दिखती हैं। हालांकि वह लंबे समय से हाथीपांव से ग्रसित हैं और उन्हें अफसोस है कि हाथीपांव के कारण उन्हें अपने जीवन में एक प्रकार की विकलांगता का शिकार होना पड़ा। दिव्यांगजनों की तरह उनका जीवन भी मुश्किल रहा है।लेकिन उन्हें अब इस बात की खुशी और संतुष्टि भी है कि उनकी समस्या को सरकार ने समझा है और उन्हें तथा उनके जैसे अन्य हाथीपांव ग्रसित लोगों को दिव्यांगता की श्रेणी में खड़ा किया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार द्वारा ऐसे लोगों को मिलने वाले दिव्यांगता प्रमाण पत्र से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।छोटू कहते हैं कि हाथीपांव तो नहीं ठीक हो सकता, लेकिन विकलांगता की श्रेणी में आने उन्हें जो कुछ भी लाभ मिलेगा, इससे उनका जीवन सरल और आसान हो सकेगा।

हाथीपांव पीड़ित लोगों को मिलेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र:

छोटू की तरह अन्य हाथीपांव से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है।राज्य आयुक्त निःशक्ता के दिशा-निर्देश पर हाथी पांव से ग्रसित मरीजों को दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल किया जायेगा। हाथीपांव के मरीजों को गंभीरता के आधार पर श्रेणी तय कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। इसके लिए ग्रेड तय किए गए हैं।राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को मिलने वाली योजनाओं के लाभ अब हाथीपांव से पीड़ित लोगों तक भी पहुंच सकेगा।राज्य आयुक्त निःशक्ता अधिनियम को लागू किये जाने के बाद यह प्रभावी होगा। रेलवे यात्रा, आरक्षण या ऐसी ही अन्य प्रकार के लाभ ऐसे मरीजों को मिल सकेगा।

क्या कहते हैं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी:

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने कहा कि पत्र जारी कर जिला में स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल को इस बात से अवगत किया गया है कि दिव्यांगजनों की श्रेणी में हाथीपांव ग्रसित लोगों को भी शामिल किया गया है।यह फाइलेरिया मरीजों के लिए एक अच्छी पहल है। इससे राज्य निःशक्ता अधिनियिम द्वारा अब दिव्यांगजन हेतु प्रदत सुविधाओं का लाभ हाथीपांव के मरीज भी ले सकेंगे।हाथीपांव की गंभीरता को जानने समझने के लिए चार प्रकार के ग्रेड तय किये गये हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago