Home

विहंगम योग द्वारा स्वर्वेद यात्रा निकाल लोगों को किया गया जागरूक

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में रविवार को विहंगम योग संत समाज के लोगों ने स्वर्वेद यात्रा निकाल लोगों को जागरूक किया। यह रैली विहंगम योग आश्रम से शुरू होकर नया बाजार, पुराना बाजार होते हुए सारीपट्टी तक जाकर वापस आया। वापस आने पर भगवानपुर कॉलेज परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया।

इसमें शामिल लोग हाथों में लिखी हुई तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए रैली निकाली। रैली में टुनटुन कुमार यादव ने बताया कि सभी लोगों को स्वर्वेद का पाठ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर आध्यात्मिक राज्य की स्थापना के लिए विहंगम योग संस्थान सदैव प्रयत्नशील है। सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण के लिए हर सम्भव मदद किया जाएगा। स्वर्वेद यात्रा के आयोजन में संस्थान के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।यात्रा में राम अयोध्या साह, उमेश राम, लालजी राय, प्रियतमा देवी, ललिता देवी व अन्य लोग थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

नाबालिग के हत्या के जुर्म में एक झोलाछाप डॉक्टर को भेजा गया जेल

बसंतपुर(सीवान)जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 22 नवंबर को एक नाबालिग…

1 day ago

हिंदी भोजपुरी के मूर्धन्य साहित्यकार मनोज भावुक को भागवत विद्यापीठ में किया गया सम्मानित

सारण(छपरा)भगवत विद्यापीठ स्कूल में साहित्य सृजन में छात्रों की रुचि को कैसे विकसित किया जाए…

1 day ago

किसना ने छपरा में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया

राज्य में 13वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत छपरा:किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने बिहार के…

4 days ago

गेहूं के बीज के लिए ई किसान भवन में उमड़ा किसानों का सैलाब,गेहूं के साथ मक्का का बीज लेना जरुरी

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर में स्थित ई किसान भवन में गुरुवार को गेहूं बीज वितरण की…

5 days ago

महिला से 50 हजार छीन बदमाश फरार,पुलिस बंधन बैंक प्रबंधक से पूछताछ,सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर गांव में अवस्थित बंधन बैंक से रुपया निकासी कर अपने…

5 days ago

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के बीच किसान गोष्ठी का आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार ( निक्रा) के तहत प्रखंड के चयनित तीन…

5 days ago