सारण:जिले नयागांव के ग्राम सैदपुर, दिघवारा से मकई का चुरा बनवाने के लिए सराय जा रही पिकअप वाजिदपुर फोरलेन के पास हादसे का शिकार हो गई। 16 जून को पिकअप का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे गाड़ी पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 19 से 20 लोग घायल हो गए।
मृतकों में अरविंद कुमार, रहिला देवी, लक्ष्मी देवी, गोलू कुमार और बादल कुमार शामिल हैं। सभी सैदपुर, थाना दिघवारा, जिला सारण के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया। घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, सोनपुर भेजा गया। वहां से परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया।
घटना की जांच नयागांव थाना पुलिस कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते अपराधी हुए फरार आभूषण दुकान में लूट की घटना…
बसंतपुर(सीवान)जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 22 नवंबर को एक नाबालिग…
सारण(छपरा)भगवत विद्यापीठ स्कूल में साहित्य सृजन में छात्रों की रुचि को कैसे विकसित किया जाए…
राज्य में 13वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत छपरा:किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने बिहार के…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर में स्थित ई किसान भवन में गुरुवार को गेहूं बीज वितरण की…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर गांव में अवस्थित बंधन बैंक से रुपया निकासी कर अपने…
Leave a Comment