भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान की एक स्कूटी पर सवार दो शिक्षिकाओं पीछे से आ रही पिकअप ने बुधवार को धक्का मार दिया।जिससे दोनो शिक्षिका घायल हो गई । घायल शिक्षिकाओं को स्थानीय लोगों ने सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना एनएच 331पर जगदीशपुर गांव के पास की बताई जाती है।
घायल शिक्षिकाओं में दारौंदा थाना क्षेत्र के सतजोरा मठिया गांव के कुमारी किरण बाला एवं भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव के पुष्पा कुमारी शामिल है । कुमारी किरण बाला स्कूटी चला रही थी।उन्हें गंभीर चोट आने के कारण सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद पिकअप चालक धक्का मारने के बाद फरार बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विद्यालय के छुट्टी के बाद दोनो शिक्षिका एक ही स्कूटी से घर जा रही थी कि जगदीशपुर के समीप पिकअप टक्कर मार कर फरार हो गया । घटना की सूचना मिलते विद्यालय के शिक्षक अस्पताल पहुंच घायल शिक्षिकाओं के देखरेख में जुट गए ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment