Categories: Home

महात्मा गांधी के 151 वीं जयंती को लेकर कटिहार के आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किया गया वृक्षारोपण

  • एक पेड़ सौ पुत्र के समान, कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं
  • वृक्षारोपण अभियान को मिला आंगनबाड़ी सेविकाओं का सहयोग
  • वृक्षारोपण कार्यक्रम में हजारों पौधे लगाकर युवाओं को किया गया जागरूक

युवाओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

कटिहार(बिहार)स्वच्छता के प्रतीक माने जाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151 वीं जयंती के अवसर पर कटिहार जिले के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अपने-अपने केंद्रों व चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आईसीडीएस निदेशालय के दिशा-निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सेविका व सहायिकाओं के द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों के सभी घरों का भ्रमण कर हजारों फ़लदार पौधे लगाए जाने के साथ ही पोषण से संबंधित पौधे लगाने व इनकी सुरक्षा करने की जिम्मेदारियों का वचन लिया गया.

एक पेड़ सौ पुत्र के समान, कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं:
आईसीडीएस कटिहार की ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी बेबी रानी ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण करना व दूसरे को प्रेरित करना बहुत ही ज़्यादा आवश्यक माना जा रहा हैं क्योंकि राज्य में वृक्षारोपण करना बहुत ही जरूरी हैं, हम सभी को कम से कम एक पेड़ तो जरूर ही लगाना चाहिए. साथ ही और लोगों को भी जागरूक करना चाहिए ताकि घर के आसपास हरियाली जैसा नज़ारा दिखाई दे.

वृक्षारोपण कार्यक्रम को सप्ताह में एक बार जरूर करने का प्रयास करना चाहिए और समय-समय पर पौधा लगाने के साथ अपने सहयोगियों को भी इसके प्रति जागरूक करते रहें. जिस तरह से अपने बच्चों का देखभाल करते हैं ठीक उसी तरह से लगाये गए पौधे का भी ध्यान देना पड़ता हैं क्योंकि एक पेड़ सौ पुत्र के समान माना जाता हैं. वृक्षारोपण के बाद उसका देखभाल भी करते रहें. और शुरुआत के दिनों में सुबह शाम पानी देना चाहिए, जिससे कि आपके द्वारा लगाए गए पौधे सूखे नहीं.

वृक्षारोपण अभियान को मिला आंगनबाड़ी सेविकाओं का सहयोग:
राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्यवयक अनमोल गुप्ता ने बताया कि गांधी जी की 151 वीं जयंती के अवसर पर जिले के सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं साथ ही स्वच्छता पर भी काफ़ी बल दिया गया. क्योंकि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा हैं, ज़िले के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा पोषण क्षेत्रों का भ्रमण कर बच्चों एवं उनके परिजनों को गांधी जी के संदेशों को बताया गया और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए संकल्प दिलाया गया. गांधी जी के संकल्प को सेविकाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर जागरूक करने को कहा गया हैं. जिले के सभी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में पोशन से संबंधित पेड़ पौधे लगाए गए है इनके साथ ही पपीता, केला, अनार, आम, अमरूद, सीताफल सहित कई अन्य औषधियों के पौधे भी लगाए गए है.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago