Categories: Home

पर्यावरण को संभालने व स्वच्छ बनाने के लिए पौधारोपण आवश्यक

सारण(छपरा)असंतुलित हो रहे पर्यावरण को संभालने व स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है।छपरा में रोटरी सारण एवं रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी पर्यावरण को संभालने के लिए लगातार पौधरोपण करने में जुटे हुए है। लॉकडाउन में क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने को लक्ष्य मानकर कोरोना काल में अपने घर की छत पर एक बगिया बना डाली तो क्लब ने सोशल मीडिया के जरिए अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इसी दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लब के सदस्यों ने ऑक्सीजन देने वाले कई पौधो को लगाया।

रोटरी सारण के आगामी अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया की कोरोना काल में प्रकृति के बदलते स्वरूप ने हमें काफी प्रेरित किया। जिसके बाद हमसभी ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक पहल शुरूआत की है।रोट्रैक्ट सारण सिटी के आगामी अध्यक्ष निशांत पांडेय ने कहा की पौधा को लगाने से पर्यावरण में तो सुधार होगा ही साथ ही यह पौधें हमारे आसपास के वातावरण को भी शुद्ध रखते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।
शहर में क्लब के सदस्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लंबे समय से अभियान चला रहे है।रोटरी सारण एवं रोट्रैक्ट सारण सिटी ने कोरोना काल में भी अपने अभियान को रुकने नहीं दिया। क्लब ने अपनी टीम के साथ सोशल मीडिया पर मुहीम चलाकर इसे जन-जन पहुंचाया है। सोशल मीडिया के जरिए क्लब की इस मुहिम से न सिर्फ छपरा के लोग जुड़े बल्कि आसपास के सुदिर ग्रामीण इलाके के लोगों ने अपने अपने घरों पर पौधरोपण पहल की शुरूआत की।
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट ने कई लोगों को अपनों से छीन लिया है। ऑक्सीजन के इस संकट को देखते हुए क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान की शुरूआत की है।इस अभियान में कोरोना काल में ऑक्सीजन के अभाव में मरने वाले लोगों की स्मृति में एक पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में समाज को प्रकृति से मित्रता का संदेश दिया जाएगा।
रोटरी सारण एवं रोट्रैक्ट सारण सिटी के सभी सदस्य मिलकर शहर को हरा-भरा बनाने में सहयोग करेंगी। इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर क्लब की ओर से वृहद पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई ।इस दौरान राजेश फैशन,अजय गुप्ता, प्रदीप कुमार,अजय कुमार,निशांत पांडेय,सैनिक कुमार,अवध बिहारी,अजय गुप्ता,अशोक कुमार उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

12 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

12 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

12 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

13 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

3 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago