भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के नया प्राथमिक विद्यालय बिठुना राजपूत टोला में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बच्चों से फूल का पौधा लगवाया।प्रधानाध्यापक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं।
जिस तरह हम अपनी मां का सम्मान करते हैं, उसी तरह हर बच्चे को एक पौधा लगाकर उसे मां की तरह संरक्षण देना चाहिए।पेड़ से हमें शुद्ध हवा, छाया, फल-फूल और जीवन मिलता है।उन्होंने बच्चों से यह भी अपील किया की हर विद्यार्थी अपने घर के आंगन या खेत में एक-एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं ले। कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने पौधे लगाकर खुशी जताई।कक्षा पांच के छात्र मासूम अली ने कहा कि वह इस पेड़ को रोज पानी देगा।
वहीं छात्रा चांदनी कुमारी ने कहा कि यह पेड़ बड़ा होकर छाया देगा और विद्यालय को हरा-भरा बनाएगा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका और ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा की नए प्रधानाध्यापक को आने से विद्यालय के साथ ही अब बच्चों का विकाश होगा।विद्यालय से शुरू हुआ यह अभियान पूरे गांव को हरियाली से आच्छादित करेगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment