शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो व्यक्ति फरार हो गए थे
बसंतपुर(सीवान) प्रखंड क्षेत्र के बसांव बिटोलिया से शुक्रवार को दो संक्रमित व्यक्ति फरार हो गए थे। फरार दो कोरोना संक्रमित मरीजों को पुलिस व मेडिकल टीम द्वारा उसके घर से पकड़ लिया गया । शनिवार को दोपहर बीडीओ मो. आसिफ, सीओ मालती कुमारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार रविरंजन, हेल्थमैनेजर बिनोद कुमार सिंह व थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने दलबदल के साथ बसांव बिटोलिया पहुंचे। लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों को पकड़ सीवान से आई एम्बुलेंस में बैठा कर जिला मुख्यालय भेजा दिया गया। मालूम हो कि विगत दो दिन पहले बसंतपुर प्रखंड में 37 लोगों का कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आया था। पीएचसी मेडिकल टीम 37 लोगों को एम्बुलेंस से सीवान भेज दिया गया था। मौके पर प्रशिक्षु दारोगा अर्चना कुमारी, क्यामुदिन अंसारी हरेराम राम , संतोष कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थें
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment