Home

पुलिस व ग्रामीण समन्यवक से आपराधिक घटनाएं पर लगेगी अंकुश

बिरनी(गिरिडीह)थाना क्षेत्र में बढ़ते चोरी की घटना पर अंकुश लगाने लिए पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह की अध्यक्षयता मे मंगलवार थाना परिसर में बैठक आयोजित किया गया।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने बैठक में बढ़ते सड़क दुर्घटना,आपराधिक घटना,समाजिक,धार्मिक आपराधिक घटनाओं पर विस्तारित रूप से पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में चोरी होने का कारण जुआ अड्डा एवं शराब है। इसपर पूरी तरह रोक लगे तो चोरी की घटनाएं काफी हद तक रुक सकता है।जनप्रतिनिधियों ने भी एक स्वर में ग्राम रक्षा दल बनाने पर जोर दिया। कहा पुलिस को हर समय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग मिलेगा। सड़क दुर्घटना में जितनी जिम्मेवारी पुलिस की होती है उतनी जिम्मेवारी आम जनता व जनप्रतिनिधियों का होता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा का जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करें। तभी सड़क दुर्घटना कमी आएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस इंस्पेक्टर ने उपस्थित लोगों से कहा कि अकेला पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। पुलिस व ग्रामीण,जनप्रतिनिधियों के समन्यवक से ही आपराधिक घटनाएं रुक सकती है।उन्होंने कहा नाबालिक वाहन चलाते पकड़े जायेगे तो उनके मातापिता पर कार्रवाई होगी। सड़क पर वाहन चलाते सड़क सुरक्षा नियम का पालन जरूर करे। वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने ताकि आपकी जीवन को सुरक्षा रख सकता है। बैठक की संचालन थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख रामु बैठा,उपप्रमुख शेखर शरण दास,संसद प्रतिनिधि नारायण पांडेय,देवनाथ राणा,तुलशी यादव,लक्ष्मण दास,मनोज सिंह,निरंजन राय,मुंशी विश्वकर्मा,अमित गुप्ता,मनोज चन्द्रवँशी,प्रमोद सिंह, कंचन राय,अली असगर अली,आबिद अंसारी,सुरेश साव,अनवर अंसारी,सोनू खान,मोकिम अंसारी,रघुनन्दन यादव,विजय राय,जिबरायल अंसारी उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago