महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र में शराब का धंधा रुक नहीं रहा है।जबकि लगातार प्रशासन के द्वारा देसी शराब हो या विदेशी शराब को बरामद किया जा रहा है।इसके बाद भी धंधेबाज धंधा करने से बाज नहीं आ रहे है।
शाम होते ही थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मयखाने सज जाते है। ठीक वैसे ही नजर आता है जैसे शराबबंदी के पहले देखा जाता था। इसी दौरान शुक्रवार को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के पुरानी बाजार स्थित नोनियाडोह में छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सूचना देते हुए बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित नोनीयाडोह पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस बल के द्वारा शराब धंधेबाज के यहां छापेमारी की गई। जहां से 15 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान बैजनाथ चौधरी के पुत्र मनीष कुमार चौधरी है।उन्होंने ने बताया कि धंधेबाज द्वारा खरीद-बिक्री के नीयत से घर में शराब को छुपाकर रखा गया था। वही कागजी प्रक्रिया पूरी कर धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment