Home

शराब के फरार धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बसंतपुर(सीवान)फरार चल रहे शराब व्यवसाई को बसंतपुर पुलिस ने छापेमारी अभियान के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि भोला नट ग्राम बभन मुडवार शराब मामले में नामजद अभियुक्त था। वह बहुत दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार के रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को चकमा देने के उपरांत लुक छिप कर इस व्यवसाय में संलिप्त था। जिस कारण पुलिस की नजर उस पर बनी हुई थी।

जमीन विवाद के निपटारे को लेकर थानों में लगा जनता दरबार

बसंतपुर(सीवान)थाने शनिवार को 11 बजे के बाद जनता दरबार की कार्रवाई शुरू हुई। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। जनता दरबार में आधा दर्जन से ज्यादा मामला आया था जिसमें कुछ मामलों में सुनवाई की की गई। चार मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं देने के कारण मामले में सुनवाई की अगली तिथि अगले शनिवार को दी गई। मौके पर अंचलाधिकारी सुनिल कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सीआई हरिहर सिंह, राजस्व कर्मचारी श्रीकांत यादव, रामनरेश कुमार बैठा आदि मौजूद थे।

बसंतपुर में स्वास्थ्य कर्मी समेत दो पाॅजिटिव

प्रखंड(सीवान)मुख्यालय स्थित सीएचसी में शनिवार को कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अलग-अलग गांवों से पहुंचे कुल 211 लोगों का कोरोना जांच किया गया।

इसमें रैपिड एंटीजन के माध्यम से 211 व आरटीपीसीआर के माध्यम से 90 लोगों का कोरोना जांच किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज अहमद ने बताया कि एक स्वास्थ्य कर्मी समेत दो लोगों का रिपोर्ट पाॅजिटिव आया है। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज आलम, लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार यादव, स्वास्थ्य कर्मी चन्दन कुमार, आदि मौजूद थे

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago