हाजीपुर(वैशाली)जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लंगड़ी पाकड़ के नजदीक सीएसपी कर्मी को गोली मारकर लाखों रूपये के लूट के मामले में एक अपराधी को बाईक,लूट के रूपये और अगनेयास्त्र के साथ लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर रेपुरा बिजली पावर हाउस सराय मोड़ से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्त में आए अपराधी से सघन पूछताछ की गयी तो कुछ दिन पूर्व हुए सीएसपी कर्मी के साथ लूट और गोली मारने की बात स्वीकार किया।
जिसका नाम राम अनुज कुमार पिता बिंदेश्वर राय घर पोझिंया लालगंज बताया गया है।साथ ही लूट में प्रयुक्त अपाची बाईक,लूट के रूपयों में से इक्कीस हजार नकद,एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उक्त छापेमारी में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के साथ एसआई सुनील कुमार,पीएसआई ब्रजेश कुमार यादव और डीएपी के सशस्त्र बल थे।लूट के वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment