Home

छपरा में ससुर की हत्या करने वाली बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारण(छपरा) शहर में रिश्ते को तारतार करने वाली सूचना सामने आ रही है।जिसमे हुआ यह है की एक कलयुगी पतोहू ने ससुर पर हमला कर मौत के नींद सुला दी है।सूचना नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज सोनारपट्टी का बतया जा रहा है। मृतक की पहचान सोनारपट्टी गांव के वैधनाथ प्रसाद के 72 वर्षीय पुत्र रामनाथ ततवा है।तत्काल पुलिस ने आरोपी बहु को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रविवार की अहले सुबह का बताया जा रहा है। मृतक अपने पतोहू और पोता के साथ छपरा रहते थे । मृतक भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्मी बताए जा रहे है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और मृतक के पुत्र को सूचित किया गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही आरोपी महिला रिंकू देवी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई है।

घटना के संबंध में चर्चा करते हुए मृतक के पुत्र और आरोपी महिला के पति रविशंकर प्रसाद ततवा ने बताया कि रविवार के रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद पिता जी द्वारा मुझे फोन पर बताया गया। जिसके बाद मेरे पत्नी द्वारा मारपीट करने लगी। जिसमे चोट लगने से मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार आरोपी महिला के संबंध में बताया जा रहा है की महिला का किसी पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर मृतक और अन्य लोग विरोध करते रहे है। जिसको लेकर हमेशा से विवाद होता रहता था। सोमवार को विवाद हत्या के रूप में तब्दील हो गया। आरोपी के पति आपने मातापिता का इकलौता संतान है। यूपी के वाराणसी में रहकर नौकरी करता है।पतोहू द्वारा ससुर का हत्या किए जाने की सूचना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago