सीवान:जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के मगही गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मगही निवासी राजू कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को गोपालपुर नहर के पास भेजा।
सूचना मिली थी कि दोनों संदिग्ध वहां मौजूद हैं। जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, दोनों अपराधी भागने की कोशिश करने लगे। जिसे पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा।तलाशी के दौरान पुलिस ने राजू और विकास के पास से एक लोडेड पिस्तौल और एक लोडेड कट्टा बरामद किया। दोनों गिरफ्तार अपराधी किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके इरादों और अन्य संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment