कोडरमा(झारखंड)कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के राम नगर में एक मकान में रिवाल्वर से बर्थडे केक काटने के मामले पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक बर्थडे पाटी सेलिब्रेट कर रहे है और सिक्सर रिवाल्वर से बर्थडे केक काटा जा रहा है।मामले में कार्रवाई करते हुए तिलैया थाना पुलिस ने नवादा के रहने वाले अंकित राज और अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार युवकों के पास से सिक्सर रिवाल्वर और दो जिंदा कारतुस भी बरामद किए है।
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर ने बताया कि एसपी के मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की और दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दो आरोपित नवादा जिले के है और एक स्थानीय युवक के बर्थडे में शामिल होने आए थे। इस दौरान रिवाल्वर से बर्थडे केक काटने और रिवाल्वर लहराने का विडियो भी मिला। एसडीपीओ ने बताया कि बर्थडे पार्टी में 9-10 की संख्या में युवक थे। पकड़े गए दोनों युवकों के अलावे बाकि बचे लोगों की तलाश की जा रही है। मोबाइल विडियो के आधार पर बर्थडे में शामिल युवकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
Leave a Comment