Home

हाथ में शराब की बोतल लेकर थाने पहुँच युवक के लाइव वीडियो चलाने पर पुलिस ने की पिटाई

दरभंगा(बिहार)जिले में शराबबंदी का सच बताने के लिए जब एक युवक शराब की बोतल लेकर थाने पहुंच गया और वही से लाइव आने के बाद मोतीपुर में खुलेआम बिक रही शराब के बारे में जानकारी देने लगा। लाइव आकर युवक यह कहता रहा कि उसके इलाके में खुलेआम शराब बेची जा रही है। चौकीदार खुद सबसे बड़ा नशेड़ी है। सूचना देने पर सूचना को लीक कर देता है। वही बहेरा थानाध्यक्ष इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करते। आंख और कान बंद करके रहते हैं। अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साएं अमरजीत यादव खुद शराब की बोतल खरीदकर थाने लेकर पहुंच गया ताकि पुलिस का चेहरा पर से नकाब हटाया जा सके और शराबबंदी का सच सबकों पता चले। जब युवक थाने में लाइव आकर पुलिस की शिकायत कर रहा था तब थानाध्यक्ष व उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर शराब के साथ युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाथ में शराब की बोतल लिए बहेरा थाने में खड़ा यह युवक इंजीनियर अमरजीत यादव है जिसने शराबबंदी कानून की फेलियर होने पोल खोलने का काम किया है। फेसबुक लाइव आकर जब युवक पुलिस की पोल खोल रहा था और यह बता रहा था कि गांव का चौकीदार खुद शराब पीता है और वह बहुत बड़ा नशेड़ी है। जब शराब की सूचना उसे दी जाती है तो वह कार्रवाई के बजाए सूचना को ही लीक कर देता है। अमरजीत के द्वारा पोल खुलता देख थाने में मौजूद थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान अमरजीत सवाल पूछता रहा कि शराबबंदी के बावजूद शराब की बिक्री मोतीपुर में क्यों हो रही है। शराबबंदी कानून की विफलता की पोल खुलता देख पुलिस कर्मियों ने अमरजीत की जमकर धुनाई कर दी। फिर लिखित शिकायत को लेकर पूरे मामले में लीपापोती कर दी गयी।

थाने में शराब की बोतल लेकर आए अमरजीत का कहना था कि मोतीपुर के क्षेत्र में गोविंद यादव दो साल से शराब बेच रहा है एसएसपी को फोन किया समाजसेवी पप्पू सिंह को फोन किया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। लगातार शराब माफिया मोतिपुर में क्रियाशील है। सूरत से शराब को लाया जाता है। मेरे गांव का चौकीदार एक नंबर का गांजाबाज और नशाबाज है। चौकीदार सूचना देने पर सूचना को लीक कर देता है।थानाध्यक्ष पिटाई करते रहे और युवक कहता रहा कि वह सच बोल रहा है उसके पास और भी कई सबूत है लेकिन उसकी बात एक ना सुनी गयी। 
वही अब युवक की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संबंध में जब एसएसपी अवकाश कुमार से बात की गयी तो उनका कहना था कि पिटाई के इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन आरोपी के खिलाफ शराब बेचे जाने का पूर्व से कोई मामला दर्ज नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। देखिए वायरल वीडियो।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago