Home

ईद, छठ और रामनवमी पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

गौरी किरण

सिवान में ईद-उल-फितर, चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला दण्डाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष, दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

ईद का त्योहार 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह चांद दिखने पर निर्भर करेगा। 29 मार्च को अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। गुप्त सूचना मिलने पर तुरंत जिला दण्डाधिकारी को सूचित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर सेनानी सेल सक्रिय रहेगा। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर नजर रखी जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वालों की सूची पहले से तैयार रखें और उन पर निरोधात्मक कार्रवाई करें।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ग्राम सेवकों से सूचना एकत्र कराएं। जहां भी शांति भंग की आशंका हो, वहां तुरंत जिला मुख्यालय को सूचित करें और आवश्यक कार्रवाई करें। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जहां साम्प्रदायिक तनाव की संभावना हो, वहां दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर शांति समिति बनाएं और उन्हें जिम्मेदारी सौंपें।

रामनवमी जुलूस के लिए सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाहर से सशस्त्र पुलिस बल बुलाया गया है। जुलूस मार्ग का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। असामाजिक तत्वों का बांड डाउन कराया जा रहा है।

ईदगाहों और मस्जिदों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। नमाज के समय आने-जाने वाले रास्तों पर कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन सतर्क रहेगा। पर्व पूर्व बाजारों में भीड़ को देखते हुए गश्ती प्रणाली मजबूत की जाएगी।

जिला नियंत्रण कक्ष 31 मार्च से 1 अप्रैल तक कार्यरत रहेगा। इसका दूरभाष नंबर 06154-242000 है। नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी हिमांशु पांडे, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग को सौंपी गई है। अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन दस्ते की एक टुकड़ी नियंत्रण कक्ष में तैनात करने का निर्देश दिया गया है।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी दण्डाधिकारी और पुलिस बल अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर भ्रमणशील रहेंगे। थाना, ओपी और गश्ती दल को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago