धनबाद(झारखंड)बाघमारा के तेतुलमारी थाना क्षेत्र से गुरूवार कि देर रात चोरी की गई हाईवा संख्या JH 10AJ 9919 चोरी के मामले मे बाघमारा अनुमंडल पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही खुलास करने में सफलता पाई है।मामले में पुलिस ने घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।घटना के सम्बंध में बाघमारा अनुमंडल पुलिस कार्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी निशा मुर्मा ने बताया कि 29 दिस्मबर को हाईवा संख्या JH10AJ 9919 धनसार से कोयला लोड लेकर एमपीएल को निकली थी।
जिसे अपराधियों ने तेतुलमारी थाना क्षेत्र के हिरक मार्ग स्थित सर्व मंगला स्कुल के समीप से पिस्टल की भय दिखाकर रोका और फिर चालक मनीष कुमार को वाहन से नीचे धक्का दे दिया। इसके बाद सभी अपराधी हाईवा को लेकर फरार हो गये थे।घटना के बाद हाईवा के चालक ने तेतुलमारी थाना में वाहन चोरी की मौखिक सुचना दिया।सुचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में लगे जीपीएस को ट्रेस करते हुए वाहन का पीछा कर गोबिन्दपुर से पकड लिया गया।वाहन को चला रहे निचितपुर बस्ती निवासी गौतम कुमार को पुलिस धर दबोचने मे सफल रहा।जबकि अन्य अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया था।बाद में गौतम के निशानदेही पर सुभाकर नामक एक अपराधी को कतरास थाना क्षेत्र के रामपुर से हिरासत में लिया गया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment