Home

डकैती और लूट रोकने के लिए पुलिस ने की बैठक

छपरा:सारण जिले में डकैती और लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अतिथि गृह सभागार में सुरक्षा और समन्वय पर संवाद गोष्ठी हुई। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बैंक, सीएसपी, ज्वेलरी शॉप और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इनकी निगरानी प्रशिक्षित कर्मचारी करें। कैमरे 24 घंटे चालू और सक्रिय रहें। प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर उच्च आवृत्ति वाले अलार्म सिस्टम लगें। सायरन नियमित रूप से चालू रखा जाए। बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों की बाहरी दीवारों पर जिले के महत्वपूर्ण पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर अंकित किए जाएं। सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति से पहले उसका चरित्र सत्यापन हो।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बैंक कर्मियों और अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के सवालों के जवाब दिए। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिखर चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, एलडीएम सारण, अन्य पुलिस पदाधिकारी, 28 बैंक कर्मी, 10 सीएसपी संचालक और 9 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पदाधिकारी व संचालक मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago