हाजीपुर(वैशाली)बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर गोरौल थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में पुलिस/पब्लिक बॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। बॉलीबॉल मैच पुलिस एवं पब्लिक टीम के बीच खेला गया।
मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पब्लिक टीम के खिलाड़ियों ने मैच जीत लिया।विजेता एवं उपविजेता टीम का प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि खेल में कोई हार-जीत नहीं होता है।जो बेहतर खेलता है वही जीतता है।इस मौके पर गोरौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार,जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम प्रसाद सिंह,पटेढ़ी बेलसर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू कुमार,मुकेश कुमार सिंह,अशोक कुमार सिंह,पप्पू राणा, बैजु साहनी,विश्वनाथ राय,पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह,रामाकांत शर्मा,सहायक अवर निरीक्षक राजेश पंडित,रवि कुमार,बीआरपी धर्मेंद्र कुमार,सहित अन्य उपस्थित थे।मैच में रेफरी की भूमिका शारीरिक शिक्षक हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने निभायी।इस दौरान उन्होंने भी खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment