बिहार:शराबबंदी वाले बिहार में प्रतिदिन किसी न किसी जिले से शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने की खबर मिलती रही है।इसी क्रम में सोमवार को बक्सर जिले के धनसोइ थाने की पुलिस ने ढाई लाख रुपए की शराब बरामद की है। शराब एक पिकअप के तहखाने से बरामद की गई है। शातिर शराब धंधेबाज 26 पेटी शराब लाने के लिए ऐसा तहखाना बनाया था कि पुलिस ढूंढती रह जाती। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया, लेकिन शराब के धंधेबाज बिहार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने बताया गया की गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप आने वाली है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन कर इलाके में गश्ती तेज कर दी गई। इसी क्रम में पुलिस ने सूचना के आधार पर दुल्फा गांव के खलिहान के पास मैजिक वाहन खड़ा कर फरार हो गए। इस दौरान धंधेबाजों द्वारा वाहन में बनाये गए तहखाने से 26 पेटी एट पीएम (180ml प्रति पीस) बरामद किया गया। हालांकि,धंधेबाजों के गिरफ्तारी के लिए आसपास छानबीन की गई, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही सभी फरार हो गए। हालांकि गाड़ी नंबर और अन्य आधार पर फरार चालक और वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment