Home

घर में हुई चोरी के मामले का उद्भदन कर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सारण:जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के राजापुर छितुपाकर में बीते 12 जुलाई अज्ञात चोरों के द्वारा बंद घर में चोरी की घटना का अंजाम दिए थे। चोरी की घटना के बाद पीड़ित दीपक कुमार गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी।जांच के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर आज घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को बेला मठिया से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस के पूछताछ में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है।गिरफ्तार आरोपी सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र बेला मठिया निवासी आस मोहम्मद खान का पुत्र अरमान उर्फ बहादूर है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक पेचकस,एक लोहे छेनी,एक मोबाइल बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी पर जिले के कई थानों में पूर्व में अपराधिक मामले दर्ज है।

जिसमें परसा थाना कांड सं.-232/18, दिनांक-12.12.18, धारा-461/379 आईपीसी,नगर थाना कांड सं.-158/23,दिनांक-21.02.23, धारा-457/380 आईपीसी,नगर थाना कांड सं.-808/23, दिनांक-02.11..23, धारा-457/380 आईपीसी की गंभीर धाराओं में दर्ज है।पुलिस छापेमारी में थानाध्यक्ष, नयागांव थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago