Home

सोशल मीडिया के पोस्ट पर भी पुलिस की रहेगी पैनी नजर:थानाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र में रंगों के त्यौहार होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें बीडीओ कुमार विशाल सीओ धीरज कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने सभी लोगों से होली के त्योहार को आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के दिन हीं रमजान का दूसरा जुम्मा है। उन्होंने इसे लेकर दोनों समुदायों से एक – दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके रंगों का त्योहार होली मनाने एवं रमजान के दूसरे जुम्मे को नमाज अदा करने की अपील की। थाना क्षेत्र में होली में शराब पीकर हुड़दंग करते पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजे व अश्लील गीतों के बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके माध्यम से होली के अवसर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से होली का पर्व आपसी प्रेम व सौहार्दपूर्वक मनाने को कहा। उन्होंने होली के मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की बात कही ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। होलिका दहन के अवसर पर कुछ चिन्हित स्थानों पर पुलिस प्रशासन तैनात रहेगी। होली को लेकर पुलिस पूरे क्षेत्र में गश्ती करती रहेगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख हरेन्द्र पासवान, उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह एसआई सत्यनारायण मंडल, एसआई राजीव कुमार, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, फजले अली, पूर्व जिला पार्षद नागेन्द्र उपाध्याय उर्फ डलडल बाबा,सुग्रीव प्रसाद सिन्हा, मुखिया सुभाष सिंह, मनमोहन मिश्र, रहमत राय, शमीम अख्तर, जीतेन्द्र कुमार पासवान, मूरत मांझी, दिनेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, मधुप कुमार, भोला अली, बृजकिशोर प्रसाद, सोनू सिंह, समीउल्लाह अंसारी व अन्य लोग थे

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago