सारण(जलालपुर)जिले के जलालपुर प्रखंड अंतर्गत कोठेया गांव स्थित आईटीबीपी कैम्प परिसर में पोलियो की खुराक 6 वीं बटालियन आईटीबीपी के कमाण्डेन्ट एलटी स्वांथांग के नेतृत्व में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर आईटीबीपी के वरीय मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि पोलियो के साथ ही अन्य 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से बचाता है। पोलियो एक लकवाग्रस्त बीमारी है जो बच्चों को आसानी से हो सकती है। हालांकि यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को कभी भी हो सकती है। इसे बचपन में ही होने से पहले रोक देने के लिए 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद की पोलियो ड्रॉप पिलाई जाती है। दो बूंद ड्रॉप पोलियो के साथ ही बच्चों को अन्य 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से भी बचाए रखता है। इसलिए हर अभिभावक को अपने बच्चों को नियमित रूप से पोलियो ड्रॉप जरूर पिलाना चाहिए। वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि आईटीबीपी के कमाण्डेन्ट एलटी स्वांथांग ने कहा कि पोलियो एवं अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए हिमवीर परिवार और उनके बच्चों को हमेशा पोलियो को ड्राप पीने की सलाह दी हैं। जिससे हिमवीर परिवार एवं उनके बच्चें उत्साहित हुए। इस अवसर पर आईटीबीपी कैम्प के चिकित्सा शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, सहायक सेनानी (दण्डपाल) धर्मेंद्र कुमार व कई अधिकारी व हिमवीर उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment