Categories: Home

आईटीबीपी कैम्प में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई

सारण(जलालपुर)जिले के जलालपुर प्रखंड अंतर्गत कोठेया गांव स्थित आईटीबीपी कैम्प परिसर में पोलियो की खुराक 6 वीं बटालियन आईटीबीपी के कमाण्डेन्ट एलटी स्वांथांग के नेतृत्व में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर आईटीबीपी के वरीय मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि पोलियो के साथ ही अन्य 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से बचाता है। पोलियो एक लकवाग्रस्त बीमारी है जो बच्चों को आसानी से हो सकती है। हालांकि यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को कभी भी हो सकती है। इसे बचपन में ही होने से पहले रोक देने के लिए 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद की पोलियो ड्रॉप पिलाई जाती है। दो बूंद ड्रॉप पोलियो के साथ ही बच्चों को अन्य 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से भी बचाए रखता है। इसलिए हर अभिभावक को अपने बच्चों को नियमित रूप से पोलियो ड्रॉप जरूर पिलाना चाहिए। वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि आईटीबीपी के कमाण्डेन्ट एलटी स्वांथांग ने कहा कि पोलियो एवं अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए हिमवीर परिवार और उनके बच्चों को हमेशा पोलियो को ड्राप पीने की सलाह दी हैं। जिससे हिमवीर परिवार एवं उनके बच्चें उत्साहित हुए। इस अवसर पर आईटीबीपी कैम्प के चिकित्सा शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, सहायक सेनानी (दण्डपाल) धर्मेंद्र कुमार व कई अधिकारी व हिमवीर उपस्थित थे। 

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago