हाजीपुर(वैशाली)राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश संगठन सचिव सह माली (मालाकार) समाज के वरिष्ठ नेता अजय मालाकार ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक पार्टियां भी हमलोगों के संख्या बल को देखते हुए माली (मालाकार) समाज के लोगों में से कर्मठ सिपाही को उम्मीदवार बनाना सुनिश्चित करें।
इन्होंने कहा है कि बिहार में हम लोगों की आबादी अच्छी खासी है फिर भी हमारा माली समाज उपेक्षा का शिकार हो रहा है।बिहार में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां भी हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करती आ रही है।इसलिए सरकार अपनी रवैया को बदलते हुए माली मालाकार समाज से भागीदारी सुनिश्चित कराएं।माली समाज पूरे बिहार में एकजुट है।हम लोगों को अगर भागीदारी को सुनिश्चित नहीं करती है तो कोरोना प्रकोप के बाद पूरे बिहार के माली समाज एकजुटता के साथ प्रदर्शन करते हुए सरकार को घेरने का काम करेगी।अब माली समाज उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा।मैं भी सावित्रीबाई फूले व ज्योतिबा फूले का वंशज हूं।मुझे संघर्ष कर अधिकार लेने आता है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment