Home

पूर्णिया को 3, 537 टेलीकंसल्टेंसी के साथ मिला राज्य में दूसरा स्थान

गरीब,असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए टेलीमेडिसीन कंस्लटेंसी का अहम योगदान

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षित कर्मियों के माध्यम से कराया जाता है ई-टेलीकंस्लटेंसी: सिविल सर्जन

किसी भी बीमारी या संक्रमण को समय रहते उपचार में टेलीमेडिसिन की भूमिका महत्वपूर्ण: डीपीसी

पूर्णिया(बिहार)संचार क्रांति के इस युग में राज्य की गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को चिकित्सीय सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से टेलीमेडिसीन कंस्लटेंसी के तहत अनवरत दी जा रही है। जिसका नतीजा यह है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को घर बैठे या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सा विज्ञान द्वारा उचित सलाह एवं परामर्श मिलने के साथ ही दवाओं की उपलब्धता से कई तरह की बीमारियों का उपचार हो रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में नित नई-नई तकनीकी व्यवस्था को सुदृढ करने में लगी हुई है। सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक के दौरान जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने ई-टेलीकंस्लटेंसी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया था। जिसके आलोक में जिले के सभी हब और स्पॉक्स ने बेहतर टेलीमेडिसिन सेवाएं देते हुए राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षित कर्मियों के माध्यम से कराया जाता है ई-टेलीकंस्लटेंसी: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन क्रियान्वयन के तहत एक हब और स्पोक्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। सबसे पहले मरीज के द्वारा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम के पास कॉल किया जाता है। उसके बाद मरीजों से बातचीत के आधार पर मिली समस्या को एएनएम के द्वारा चिकित्सकों के पास ऑनलाइन भेजा जाता है। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ई-टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया जाता है। हालांकि इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों से विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं एएनएम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित करने के बाद ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन से संबंधित प्रशिक्षित किया जा चुका है।

जिलेवासियों को किसी भी बीमारी या संक्रमण को समय रहते उपचार में टेलीमेडिसिन की भूमिका महत्वपूर्ण: डीपीसी
जिला योजना समन्वयक डॉ.सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे बुधवार को विशेष रूप से ई-टेलीकंस्लटेंसी का संचालन किया जाता है।विगत 06 सितंबर को टेलीमेडिसीन कंस्लटेंसी के माध्यम से पूरे बिहार में 54 हज़ार,9 सौ 13 ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज़ों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया गया था। जिसमें केवल पूर्णिया ज़िले में 3 हज़ार, 5 सौ, 37 मरीज़ों का उचित चिकित्सीय परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के तहत ई- टेलीमेडिसिन की सुविधाएं शुरू की गई हैं ताकि ज़िले के निवासियों को किसी भी बीमारी या संक्रमण को समय रहते उसका उपचार किया जा सके। इसके सफल क्रियान्वयन में प्रशिक्षित चिकित्सकों, एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित किया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

14 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago