Home

जनसंख्या नियंत्रण हर नागरिक की जिम्मेदारी: डीएम

सिवान:विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत सदर अस्पताल में एक महिला लाभार्थी को अंतरा गर्भनिरोधक MPA सब कुटेनियस की सुई लगाकर की गई। जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या संसाधनों पर बोझ है। अगली पीढ़ी को बेहतर जीवन देने के लिए परिवार नियोजन जरूरी है। यह केवल सरकारी एजेंडा नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है।

सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि पुरुष नसबंदी महिलाओं की तुलना में अधिक सरल, सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया है। इससे न तो कमजोरी आती है, न ही कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। फिर भी समाज में कई मिथक फैले हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग इसे पौरुष शक्ति से जोड़ते हैं। कुछ लोग ठंड में ही ऑपरेशन कराने की बात करते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि पुरुषों को भी परिवार नियोजन में भागीदार बनना होगा। इच्छुक दंपतियों को स्थायी और अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी दी जाएगी।

सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, गर्भनिरोधक गोलियां, कापर-टी और गर्भनिरोधक इंजेक्शन जैसी सेवाएं निःशुल्क मिलेंगी। पखवाड़े के दौरान आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, जीविका और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से गर्भनिरोधक उपायों और परामर्श पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी रवि शेखर ने बताया कि पखवाड़े के लिए विभाग ने लक्ष्य तय किया है। इसमें 1525 महिला बंध्याकरण, 115 पुरुष नसबंदी, 3800 आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी और पीएआईयूसीडी, 4295 गर्भनिरोधक MPA सब कुटेनियस सुई लगाई जानी है। पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को तीन हजार और उत्प्रेरक को चार सौ रुपए मिलेंगे। महिला बंध्याकरण पर लाभार्थी को दो हजार और उत्प्रेरक को तीन सौ, प्रसव उपरांत बंध्याकरण पर लाभार्थी को तीन हजार और उत्प्रेरक को चार सौ रुपए दिए जाएंगे। प्रसव उपरांत कॉपर टी पर लाभार्थी को तीन सौ और उत्प्रेरक को 150, गर्भपात उपरांत कॉपर टी पर भी यही राशि दी जाएगी। गर्भनिरोधक MPA सब कुटेनियस सुई पर महिला और उत्प्रेरक दोनों को सौ-सौ रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस मौके पर डॉ. वंदना वर्षा, जीएनएम अर्चना कुमारी, परिवार नियोजन परामर्शी आरुती बोहरा, सिफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी, पीएसआई के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुरलीधर सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago