Home

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा:मधुबनी यूपीएचसी में सास, बहू और बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन

बढ़ती जनसंख्या रोकने में घर की महिलाओं की भूमिका काफ़ी महत्वपूर्ण: सिविल सर्जन

परिवार नियोजन में “बात करो प्लान करो” का प्रचलन अनिवार्य रूप से होना चाहिए: एमओआईसी

बच्चों में अंतर रखने के लिए दी गई जानकारी: पीएसआई इंडिया

पूर्णिया(बिहार)पूरे देश में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य सहयोगी संस्थाओं के द्वारा धरातल पर सहयोग किया जा रहा है। ताकि इस पखवाड़ा को शत प्रतिशत सफ़ल बनाया जा सके। इसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्र के मधुबनी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में परिवार नियोजन से संबंधित जागरूकता, उचित परामर्श एवं सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से सास, बहू और बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार,एएनएम साधना कुमारी,काजल कुमारी, प्रेरणा पाटिल,लेखापाल रविश भारती,डीईओ विवेक कुमार, पीएसआई इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक प्रेम रंजन एवं जूही कुमारी उपस्थित रहीं।

बढ़ती जनसंख्या रोकने में घर की महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या को रोकने में घर की सास, बहू और बेटियों की भूमिका काफ़ी महत्वपूर्ण होती है। जिसको लेकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सास, बहू और बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लाभार्थियों ने समाज के अंतिम पायदान पर खडे लोगों के घर तक परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता पहुंचाने का संकल्प लिया। ताकि जनसंख्या वृद्धि को आसानी से रोका जा सके। साथ ही मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

परिवार नियोजन में “बात करो प्लान करो” का प्रचलन अनिवार्य रूप से होना चाहिए: एमओआईसी
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन में स्थायी या अस्थाई प्रयोग को अपनाने में सबसे अधिक सास की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। क्योंकि आज भी परिवार में अधिकांशतः फैसले पुरुष या परिवार की बुजुर्ग महिला या सास ही करती हैं। जबकि परिवार नियोजन को अपनाने में परिवार के सभी सदस्यों की भागीदारी होनी चाहिए। जिससे उनका परिवार छोटा- खुशहाल एवं स्वस्थ रह सके। घर परिवार में परिवार नियोजन पर,”बात करो, प्लान करो” का प्रचलन अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

बच्चों में अंतर रखने के लिए दी गई जानकारी: पीएसआई इंडिया
पीएसआई इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक प्रेम रंजन ने कहा कि सास, बहू औऱ बेटी सम्मेलन में शामिल स्थानीय महिलाओं के बीच विशेष रूप से परिवार नियोजन में पारिवारिक भूमिका एवं सास की भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वहीं खेल के माध्यम से बड़े एवं छोटे परिवार के बच्चों में अंतर रखने से होने वाले फायदे को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम की सफ़लता को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाली सभी लाभार्थियों को स्थानीय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार के द्वारा उपहार भेंट किया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago