Home

पोस्ट ऑफिस कर्मी की हत्या, शव को फंदे से लटकाया

सिवान:गोरियाकोठी पोस्ट ऑफिस में कार्यरत बड़ा बाबू विजय मांझी की हत्या कर दी गई। शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। घटना 16 जून की सुबह की है। विजय ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। कुछ घंटे बाद उनका शव पोस्ट ऑफिस में लटका मिला।

विजय मांझी सिवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के हहवा गांव के रहने वाले थे। उनके भाई ने आरोप लगाया कि विजय पिछले एक साल से पोस्ट ऑफिस में तैनात थे। उनके आने से पहले वहां से बड़ी रकम की अवैध निकासी हुई थी। विजय से जबरन दस्तखत करवाए गए थे। इसको लेकर उनका अक्सर पोस्ट ऑफिस स्टाफ और एक निजी कर्मचारी से विवाद होता था।

विजय ने स्टाफ को चेतावनी दी थी कि वह इस गड़बड़ी की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। इसी के बाद उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पोस्ट ऑफिस स्टाफ और निजी कर्मचारी ने गला घोंटकर हत्या की। फिर शव को फंदे से लटका दिया।

घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। गोरियाकोठी थाना अध्यक्ष विकास कुमार, डीएसपी राकेश कुमार रंजन, लकड़ी नवीगंज थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडे, बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और जामो थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार मौके पर पहुंचे।पुलिस पहुंची तब पोस्ट ऑफिस का कर्मी मौजूद नहीं थे।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव है। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।इस मौके पर भगवानपुर हाट प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान,समाजसेवी हीरालाल मांझी सहित पहुंच परिवार को सांत्वना दी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago