Home

बिहार दिवस पर मुजफ्फरपुर में प्रभात फेरी, स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरपुर(बिहार)जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बिहार दिवस पर जिलावासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आपसी सद्भाव और समेकित प्रयास से जिले के विकास में योगदान देने की अपील की।

22 मार्च की सुबह से ही बिहार दिवस के कार्यक्रम शुरू हो गए। उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल हुए। यह फेरी शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम से शुरू होकर इमली चट्टी, स्टेशन रोड, सदर अस्पताल होते हुए समाहरणालय पहुंची।

इसके बाद भारत माँ नमन स्थल पर उप विकास आयुक्त सहित अधिकारियों ने भारत माँ के चरणों में शीश झुकाया और माल्यार्पण किया। भारत माँ पार्क परिसर में अधिकारियों ने गुब्बारों का गुच्छा उड़ाकर जिले की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में स्कूली बच्चों की स्लो साइकिल रेस हुई। इसमें शिवम कुमार (मारवाड़ी उच्च विद्यालय) ने पहला स्थान हासिल किया। साक्षी कुमारी (बालिका उच्च विद्यालय, केडिया) दूसरे और प्रियांशु कुमारी (बालिका उच्च विद्यालय, केडिया) तीसरे स्थान पर रहीं। चयनित बच्चों को बिहार दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर संजय कुमार, अभिजीत चौधरी समेत कई अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago