Home

लॉकडाऊन के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किए गए कार्य को सराहना किया: प्रदेश सचिव

बनियापुर (सारण)विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) श्री श्रवण कुमार महतो ने अपने आवास पर बताया कि झारखंड सरकार द्वारा लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को प्लेन से वापस गृह राज्य लाने का कदम अत्यंत सराहनीय है. इसके लिए झारखंड सरकार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि
‘अपने दिल से जानो पराए दिल का हाल.’ एक गरीब आदिवासी मुख्यमंत्री अपने प्रदेश के गरीब मजदूर की पीड़ा को समझता है. दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की पीड़ा को समझते हुए उन्हें प्लेन से वापस झारखंड लाया गया. हम झारखंड सरकार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को धन्यवाद देते हैं. इसी तरह दूसरे राज्यों की सरकारों को भी प्रवासी मजदूरों की पीड़ा को समझते हुए राज्य की तमाम संसाधनों का उपयोग करते हुए उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। मौके पर मौजूद श्री महतो ने कहा कोरोना संकट से निपटने में नितीश सरकार पूरी तरह फेल है। बदइंतजामी के कारण ने नीतीश कुमार से मांग करते हुए बताया की इस लॉक डाउन में प्रवासी मजदूर जो घर आने के क्रम में उनकी मौत हो गयी है l उनके परिजन को 10 -10 लाख रुपया मुहैया कराये। सरकारी अस्पताल में सही से मरीजो का इलाज होना चाहिए ,सरकारी अस्पताल में जितने भी पुराना ऐम्बुलेंस खराब पड़ा है उसकी मरमती कराकर उसको उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होने ने यह भी बताया कि प्रवासी मजदुर जो बाहर से घर को वापस आ रहे है और उनके लिए जो भी गाड़ियां चलायी जा रही है उसमे मजदूरों को भेड बकड़ी की तरह भर कर लाया जा रहा है जो बहुत ही दयनीय है | प्रवासी मजदूरो के लिए जो कोरोटाइन सेटर जो बना जिसके लिए सरकार अपनी सुविधा की घोषणा की है उसको पूरा नहीं किया जा रहा है और सरकार खुद अपना पीठ थपथपा रही है। जिस पर प्रदेश सचिव ने सरकार की आलोचना की है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धर्मेन्द्र बैठा, जिला अध्यक्ष गोपाल महतो, मोहम्मद चाँद, नवलकिशोर सिंह, देवन्ति देवी महिला प्रभारी आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago