Home

सोमवार को सहरसा में 439 लोगों को दिया गया टीका का प्रिकॉशनरी डोज

स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फील्ड वर्कर एवं 60 प्लस गंभीर रोग से ग्रसित
सभी प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी व सीएचसी में बनाया गया है टीकाकरण केंद्र:

सहरसा(बिहार)जिले में वैश्विक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फील्ड वर्कर एवं 60 प्लस गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को बीते सोमवार से टीका का प्रिकॉशनरी डोज दिया जा रहा है. सोमवार तक करीब 439 लोगों को यह डोज दिया गया।सिविल सर्जन डॉ.अवधेश कुमार ने कहा कि जिले में अब तक 1972216 टीके लगाए जा चुके हैं तथा दोनों खुराक लिए जाने के नौ माह के उपरांत ही प्रिकॉशनरी डोज दिया जाएगा, जिनके ड्यू होने की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस कोवीड पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी तथा इसके लिए उक्त लाभार्थी को नियोक्ता का साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

प्रिकॉशनरी डोज लेने वाले की पात्रता:
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, यह डोज दूसरी डोज के नौ महीने बाद यानी दूसरी खुराक देने की तारीख से 39 सप्ताह पर दी जाएगी।इसके अलावा, गाइडलाइन के अनुसार प्रिकॉशनरी डोज के लिए पात्र होने पर लाभार्थियों को कोवीन से एक टेक्स्ट मैसेज भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि उन्हें वैक्सीन की तीसरी खुराक लेनी है। 60 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों को “प्रिकॉशनरी डोज” दी जाएगी।

अगर व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित है एवं चिकित्सक द्वारा उन्हें कोरोना का प्रिकॉशनरी डोज लेने का सुझाव दिया है।वैसे लाभार्थी द्वारा टीकाकर्मी को किसी प्रकार के प्रमाण पत्र की प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।लाभार्थी कोविन प्लेटफॉर्म पर वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा, गाइडलाइन्स के अनुसार खुराक लेने के लिए टीकाकरण केंद्र में ऑन स्पॉट भी स्लॉट बुक किया जा सकेगा और टीकाकरण करवाया जा सकेगा।

मिलेगा प्रिकॉशन डोज का सर्टिफिकेट:
मंत्रालय के अनुसार लाभार्थियों को प्रिकॉशन डोज मिल जाने के बाद एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।जिस तरह पहली और दूसरी डोज लगने पर सर्टिफिकेट मिला था, उसी तरह प्रिकॉशन डोज लगने के बाद भी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन की सीएस ने की अपील
आने कोरोना से बचाव के लिये लोगों को मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा। बताया कि इससे बचाव के लिये नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जांच कराएं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago