Home

दहेज के लिए भगवानपुर में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या,पति गिरफ्तार

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति पप्पू महतो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान सिपार निवासी कृष्णा महतो की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी पिछले वर्ष डेहरी गांव के लड्डू महतो के 25 वर्षीय पुत्र पप्पू महतो से हुई थी। शादी के बाद से ही पप्पू और उसके परिवार वाले दहेज में रुपये और वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रीति के साथ मारपीट की जाती थी।

प्रीति के माता-पिता बबीता देवी और कृष्णा महतो ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या पप्पू समेत पूरे परिवार ने मिलकर की है। उन्होंने बताया कि दोपहर में ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब वे पहुंचे, तो प्रीति मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर दबाव के निशान थे।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएस अनिरुद्ध कुमार सिंह, एएसएस राजीव कुमार और मुनेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद सास, देवर और ननद घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

प्रीति की मौत की खबर मिलते ही उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago