प्रखंड क्षेत्र के सभी राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
पानापुर (सारण) : बुधवार को पानापुर के पूर्व प्रमुख कलाम आजाद का दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया।कलाम आजाद के असामयिक निधन से प्रखंड क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई है।बतादे कि कलाम आज़ाद अपने राजनीतिक शुरूआत के पूर्व नक्सल प्रभावित क्वाटर बाजार पर पान की दुकान सहित जेनरल स्टोर की दुकान चलाकर अपनी जीविका चलाते थे।वर्ष 2000 में उन्होंने भाकपा माले की सदस्यता ग्रहण की तथा 23 वर्षो बाद हुए पंचायती राज के 2001 के पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य से चुनाव लड़े तथा जीतकर प्रखंड के प्रथम प्रमुख होने का गौरव हासिल किए। प्रमुख के रूप में कलाम आज़ाद के तीन वर्ष का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। कलाम आजाद ने करीब पांच वर्षों बाद भाकपा माले का साथ छोड़ दिया तथा स्वतंत्र रूप से अपने जीवन यापन हेतु सहारा के अभिकर्ता के रूप में काम करते थे। उनके निधन पर पूर्व मुखिया सह माले नेता सभापति राय,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मौलादीन, जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मोखतार मियां,वार्ड सदस्य अशोक सिंह, कोन्ध मुखिया रूबी देवी,महम्मदपुर मुखिया अनिल कुमार मांझी सहित प्रखण्ड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment