Home

विधानसभा चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची पर चर्चा

पकड़ीदयाल(मोतिहारी)विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि मधुबन विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 81 हजार 98 मतदाता हैं। लिंगानुपात 900 है। कुल 263 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी दलों से अपील की कि वे वोटर लिस्ट में छूटे नाम जोड़ने के लिए युवाओं, महिलाओं और अन्य मतदाताओं को प्रपत्र 06 भरने के लिए प्रेरित करें। 90 वर्ष से अधिक उम्र के 859 मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। इनमें से 290 मतदाता मृत पाए गए। 200 मतदाताओं की उम्र गलत पाई गई, जिनके लिए प्रपत्र 08 भरा गया है।

अवर निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य राज ने सभी दलों को बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की सूची अनुमंडल और जिला कार्यालय में भेजने को कहा। बैठक में भाजपा के चुन्नू सिंह, राजद के मदन प्रसाद, जदयू के सुनील सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी के शिव शंकर यादव और प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

6 hours ago

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago