बिरनी(गिरिडीह)कॉमरेड महेंद्र सिंह की सहादत दिवस की तैयारी को लेकर भाकपा माले ने रामचन्द्र मोदी विवाह भवन बिरनी में प्रखण्ड स्तरीय जीवी आयोजित की गई।बैठक शुरू होने से पहले किसनीटांड के साथी कॉमरेड चेतलाल तुरी व रामगढ़ के साथी कॉमरेड भैयालाल बेसरा के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन रखकर शोक श्रधांजलि अर्पित की गई। कड़ाके की ठंड एवं शीत लहरी के बावजूद प्रखंड भर से महिला पुरुष कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया ।
इसी दौरान सिमराढाब के समाज सेवी बिजय बैठा और केदार तुरी एवं बिरनी के मध्य जॉन से खीरु यादव ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।विधायक विनोद सिंह ने पार्टी का झंडा देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया। जीवी बैठक में उपस्थित सभी पंचायत से कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ 16 जनवरी को हजारों की संख्या में बगोदर जाने की बात कही। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बगोदर विधायक विनोद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा आज के इस विकट राजनीतिक परिस्थितियों में जन सवालों को लेकर लड़ने के लिए गरीबों दलितों अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए एक मात्र रास्ता है वह शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह का रास्ता है । वहीं बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव सह राज्य कमिटि सदस्य सीताराम सिंह ने किया और संचालन राज्य कमिटि सदस्य मुस्तकीम अंसारी ने किया। मौके पर जिला कमिटि सदस्य सह प्रमुख रामु बैठा, सहदेव यादव,अशरेश तुरी,प्रखंड कमिटि सदस्य राजेश विश्वकर्मा, टेक्नारायन सिंह,रामविलाश पासवान,मुंसी विश्वकर्मा,शेखर शरण दास,रामसहाय यादव, सगीर अंसारी,असगर अली,सीताराम पासवान,पिन्टू यादव, सबिता देवी, जिलापरिषद सदस्य सरिता देवी, इनौस के विक्रम आनंद राय, सूर्यदेव तुरी, भरत राजक, सीताराम तुरी, राजेन्द्र तुरी, संजय तुरी अशोक बैठा, हरिहर दास, चंदन माथुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment