Homeदेशबिहारविविध

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी शुरू

सिवान:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिवान की ओर से विशेष अभियान ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने की। सिवान व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में तय हुआ कि लोक अदालत के माध्यम से वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी विवाद, आपराधिक समझौता योग्य वाद, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति विभाजन, बेदखली, निष्कासन, भूमि अधिग्रहण और अन्य सिविल मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा की। नालसा के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विशेष रुचि लेने का निर्देश दिया।

बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार 2, एडीजे विजय कृष्ण सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार, सलीम राजा, राजेश रंजन द्विवेदी, मोनिशा कुमारी, उमाशंकर, प्रतिभा, राकेश कुमार पांडे, शशि भूषण कुमार, सुशांत रंजन, राजेश त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव कुमार पांडे, अरविंद कुमार सिंह, मनोज कुमार, बबीता सिंह, रवि कुमार, कमलेश कुमार सिंह, अजयेंद्र कुमार, अजय मिश्रा, कोमल शांडिल्य, महेंद्र मिश्रा, किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायाधीश विकास कुमार, शुभम कुमार, शिवम प्रताप सिंह, आशुतोष गौतम, चांदनी गुप्ता और सौम्या मौजूद रहे।

इसकी जानकारी एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।