बेतिय:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाए। मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली और संपर्क मार्ग की व्यवस्था अभी से दुरुस्त कर लें। साथ ही मतदान कर्मियों और पुलिस बल की तैयारियां भी शुरू कर दी जाएं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं और महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं। डुप्लीकेट वोटर नहीं होने चाहिए। अर्हता प्राप्त कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा से 20-20 बेहतर बीएलओ को चिन्हित कर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। बेहतर काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जहां मतदान बहिष्कार हुआ था, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठक करें और रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सादिक अख्तर, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment