Home

डॉ. आंबेडकर सेवा अभियान के कैंप में अफसरों की उपस्थिति अनिवार्य

सिवान:जिला समन्वय समिति की बैठक शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों की समीक्षा से हुई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि महादलित बस्तियों में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, संबंधित बीडीओ के साथ हर बुधवार और शनिवार को लगने वाले कैंप में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति टोलों में आधारभूत संरचना के विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विशेष विकास शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सभी प्रमुख विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को दिलाया जाए।

शिविर से पहले सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों में ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करें। उनका नियमानुसार निष्पादन शिविर से पहले कर लें। जो लाभुक छूट जाएं, उनसे शिविर में आवेदन लेकर मौके पर ही समाधान करें।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिविरों का उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति परिवारों को 22 सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। इनमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, ई-ग्राम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हर घर नल जल योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, जनधन योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, ग्रामीण कार्य विभाग और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग और पंचायत राज विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago