Home

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान:अस्पतालों में हुई गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच

गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत:
गर्भकाल में महिलाएं पौष्टिक आहार का करें सेवन:
मातृत्व अभियान में महिलाओं की सभी जरूरी जांच की व्यवस्था:

पूर्णियाँ(बिहार)गर्भावस्था में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है। उनका बेहतर स्वास्थ्य ही उनके आने वाले बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की परिकल्पना साकार करता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 09 तारीख को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व उपस्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष कैम्प का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाती है। इस अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच की गई और आवश्यक दवाइयां दी गई। इस दौरान सभी गर्भवती महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य के लिए किए जाने वाले उपयुक्त कार्यशैली की सलाह भी दी गई।

सभी जरूरी जांच का हुआ आयोजन :
कसबा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही जीएनएम बॉबी कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत आयोजित कैम्प में गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच की गई। इसमें खून जांच,अल्ट्रासाउंड, हीमोग्लोबिन,यूरिन टेस्ट,ब्लड प्रेशर आदि की जांच हुई।जांच के बाद जरूरी दवाइयां देने के साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और प्रसव के लिए जरूरी उपायों का ध्यान रखने की जानकारी दी गई। जांच कर रही एएनएम वीणा कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दूसरी और तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल के लिए स्वास्थ्य जांच हर माह की 09 तारीख को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कराई जाती है।

समय-समय पर जांच करवाना जरूरी :
कसबा बीसीएम उमेश पंडित ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए क्योंकि उनके स्वास्थ्य पर ही उनके होने वाले शिशु का स्वास्थ्य निर्भर करता है। गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान 4 प्रसव पूर्व जांच जरूरी होता है। इसके साथ ही महिला को टेटनस का टीका भी गर्भावस्था के दौरान लेना चाहिए। महिलाओं के शरीर में पर्याप्त खून की कमी हो सकती है जिससे उबरने के लिए उन्हें आयरन फालिक एसिड की गोली का सेवन करना चाहिए।

गर्भकाल में महिलाएं पौष्टिक आहार का करें सेवन :
कसबा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की जीएनएम शनिचरी कुमारी ने बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इनसे महिला के स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहता है एवं उनमें खून की कमी जैसी समस्या होने का खतरा भी नहीं रहता। इसके लिए महिलाओं को ताजी हरी सब्जियां, साग जैसे पालक, बथुआ, चना, गुड़ इत्यादि का सेवन करना चाहिए । खून की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को आयरन युक्त भोजन लेना चाहिए। आयरन युक्त भोजन के रूप में गाजर, टमाटर, खजूर, अंजीर, किशमिश, छिलके वाली आलू, ब्रोकली, अखरोट, मूंगफली, चुकंदर, अंकुरित बीज, दलिया आदि खाना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को ताजे फल और दूध का सेवन करना चाहिए।

गर्भावस्था के दौरान इन बातों का रखें ध्यान :
• रातों में अच्छी नींद लें व तनाव मुक्त रहें।
• घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
• सकारात्मक सोचें व मानसिक परेशानी परिवार से साझा करें।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago