Principal gave support amount of 51 thousand
महाराजगंज (सीवान) जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गोरख सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अभय कुमार सिंह ने 51 हजार रूपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। इस समय पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इससे निपटने के लिए सोमवार को प्रो.अभय कुमार सिंह ने 51 हजार की राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दान हेतु सीवान जिलाधिकारी अमीत कुमार पाण्डेय को सौपा। इस मौके पर प्रो.अभय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के आवाहन पर कोरोना से जंग के लिए बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलकर हरसंभव सहयोग कर रहे है।
मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भी लोग दिल खोलकर आर्थिक सहयोग देकर इस आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों के लिए मददगार बन रहे है। साथ ही उन्होंने लोंगो से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस बनाएं रखे और सरकार के द्वारा जारी किए गए लाॅकडाउन के नियमों का पालन करे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment