धनबाद(झारखंड)बाघमारा का कतरास कॉलेज जो इन दिनों दो छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन और इंडिया के समर्थित छात्रों का अखाड़ा बन चुका है।और इन दोनों के बीच की तनातनी से कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ज्ञानचन्द्र राम के जान पर बन आयी है।पूरा मामला यह है कि कॉलेज में फ्रेशर पार्टी से सम्बंधित एक आदेश जिसको लेकर एबीवीपी समर्थित छात्रों का दावा है कि एनएसयूआई के छात्रों ने अवैध तरीके से उगाही कर पार्टी आयोजित करना तय किया है,जबकि इस तरह का कोई आदेश प्राचार्य द्वारा नहीं दिया गया है।
एबीवीपी का यह कहना है कि अगर यह आदेश प्राचार्य द्वारा जारी किया गया है तो इसका लिखित जबाब हमें प्राचार्य महोदय उपलब्ध कराएं।जबकि इन विवादों के बीच प्रभारी प्राचार्य का यह कहना है कि हमने फ्रेशर पार्टी से सम्बंधित जो भी आदेश दिए हैं वह अस्थायी हैं।साथ ही इस दौरान पैसे की वसूली का हमें कोई जानकारी नही है।वहीँ यह भी कहा कि दोनों संगठनों द्वारा बिना वजह ही अक्सर विवाद कर हंगामा मचाया जाता है,और इसबार तो दोनों संगठनो द्वारा मुझे जान मारने की धमकी दी जा रही है।फिलहाल इस विवाद से जुड़ी और जान मारने की धमकी को लेकर कतरास पुलिस को प्रभारी प्राचार्य ने एक लिखित शिकायत देकर समुचित कार्रवाई की गुहार लगाया है।अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कार्रवाई कबतक और किस रूप में किया जाता है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment