Categories: Home

आइजीआइएमएस में स्वा​स्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कराया कोविड का टीका

कार्यपालक निदेशक व अन्य अधिकारियों ने भी टीका लगा कर लीगों को दिया सकारात्मक संदेश

टीका सुरक्षित और असरदार, आमजन में टीकाकरण के प्रति विश्वास के लिए पहल

पटना(बिहार)कोविड टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थकर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है. इस टीकाकरण अभियान के तहत इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भी कोविड टीकाकरण कराया. उनके साथ राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने भी इस व्यापक टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेकर टीका लिया. साथ ही सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया.

उन्होंने कहा टीकाकरण कराने के लिए लोगों का प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है. टीकाकरण सुरक्षित और असरदार है. टीकाकरण के दूसरे और तीसरे चरण के लिए लोगों में को खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लेना चाहिए. भविष्य में किसी भी कोविड संक्रमण से बचाव के लिए ऐसा करना महत्वपूर्ण हो जाता है.

इं​दिरा गांध आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने व्यापक टीकाकरण अभियान में शामिल कोकर टीका लेते हुए सभी के लिए मिसाल पेश की है. इस मौके पर बीएमएसआइसीएल के प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार झा के अलावा राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रशासी पदाधिकारी खालिद अरशद, उप सचिव राजेश कुमार, राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एनके सिन्हा व औषधि के उपनिदेशक मनीष रंजन आदि ने भी कोविड का टीकाकरण लिया. स्वास्थ्य विभाग से संयुक्त सचिव अनिल कुमार एवं विशेष कार्य पदाधिकारी सतीश कुमार सिन्हा ने भी कोविड का टीकाकरण लिया.

कोविड टीका सभी प्रमाणित वैक्सीन पूरी प्रक्रिया के गुजरने के बाद ही स्वीकृत की गयी है और पूर्णतया: सुरक्षित है. लोगों में इसके सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई भ्रम नहीं रहे इस कारण विभाग के आला​ अधिकारियों ने इस टीके को लेकर सबको टीके के प्रति विश्वास दिलाने का काम किया है. टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी को किसी प्रकार की परेशानी के प्रबंधन के लिए सत्र स्थल पर एईएफआई किट भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने के निर्देश भी विभाग की ओर से दिये गये है. इसके साथ ही संबंधित टीकाकर्मी को इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है.

कोविड टीकाकरण की पहली खुराक लिये जाने के 28 दिन बाद सभी अधिकारियो को दूसरी खुराक दी जायेगी. दूसरे डोज के 14 दिन बाद कोरोना के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है. इसलिए टीके के बाद भी सावधानी बरतनी जरूरी है. कोविशील्ड टीकाकृत लाभार्थी को कोविशील्ड व कोवैक्सीन टीकाकृत लाभार्थी को कोवैक्सीन का ही दूसरा दिया जाना है. विभाग की ओर से कहा गया है कि आमलोगों की तरह कोविड टीकाकरण कराने वाले लाभार्थी सावधानी के तौर पर मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें. साथ ही शारीरिक दूरी व हाथों की सफाई का ​भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago