Home

नाट्यशास्त्र में सभी प्रकार के संचार के सिद्धांत मौजूद : डॉ. अधिकारी

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के आयोजन ‘हिन्दी पत्रकारिता सप्ताह’ के अंतर्गत डॉ. निर्मल मणि अधिकारी ने ‘भरतमुनि के नाट्यशास्त्र में संचार के सूत्र’ विषय पर रखे विचार, 2 जून को तंजानियां से कहानीकार सुश्री प्रियंका ओम रहेंगी लाइव

भोपाल(एमपी)भरतमुनि का नाट्यशास्त्र रामायण और महाभारत काल के पहले का है। वैसे तो इसमें नाट्य के सिद्धांत हैं, किन्तु नाट्यशास्त्र के सम्बन्ध में कहा जाता है कि दुनिया में ऐसा कुछ नहीं, जो इसमें नहीं है, या कहें कि इस दुनिया में जो कुछ है, वह सब नाट्यशास्त्र में सम्मिलित है। इसमें विश्व के सभी विषयों का समावेश है। सभी प्रकार के संचार के सिद्धांत भरतमुनि के नाट्यशास्त्र में मिलते हैं। संचार को लेकर इसमे कई संभावनाएं हैं। यह विचार संचार शोध के विशेषज्ञ एवं काठमांडू विश्वविद्यालय, नेपाल के प्राध्यापक डॉ. निर्मल मणि अधिकारी ने व्यक्त किये। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के आयोजन ‘हिन्दी पत्रकारिता सप्ताह’ के अंतर्गत उन्होंने ‘भरतमुनि के नाट्यशास्त्र में संचार के सूत्र’ विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

डॉ. निर्मल मणि अधिकारी ने बताया कि जिस समय नाट्यशास्त्र बना था, उस समय केवल आठ रसों का वर्णन था। 9वां रस अभिनव गुप्त ने जोड़ा, जो शांत रस है। उन्होंने यह भी बताया कि संचार का सहृदयीकरण मॉडल सीधे नाट्यशास्त्र से नहीं आया बल्कि इसका प्रादुर्भाव बाद में संचारी विद्वानों ने किया। इसी तरह सहृदयता भी विविधता में एकता के साथ आ गई। मतलब यदि आप ऐसा संचार करते है जो सेंडर से रिसिवर तक सीधे पहुचकर हलचल पैदा कर दे, आपका संचार पूर्ण होता है। संचार करनेवाले में संचार करने की शक्ति होती है कि वह रिसिवर को अभिप्रेरित कर सके।

उन्होंने बताया कि सभी के अंदर भावना और रस का निवास होता है, संचार प्रकिया में हम इसे ही जाग्रत करने का प्रयास करते हैं। हम स्पर्श भाषा से भी लोगों के बीच के संचार भाव को जाग्रत कर सकते हैं। इस तरह नाट्यशास्त्र अपने आप मे एक विश्वकोश है। डॉ. अधिकारी ने कहा कि सजीव और निर्जीव के बीच होने वाले संचार को विभिन्न विषयों में बात कर अध्ययन और अध्यापन करने की आवश्यकता है। इस विषय मे भरपूर शोध हेतु संभावनाएं भी है।

आज रचनात्मक लेखन पर तंजानियां से लाइव होंगी कहानीकार सुश्री प्रियंका ओम :

‘हिन्दी पत्रकारिता सप्ताह’ के अंतर्गत 2 जून को शाम 4:00 बजे ‘रचनात्मक लेखन’ विषय पर तंजानियां से चर्चित कहानीकार सुश्री प्रियंका ओम चर्चा करेंगी। उनकी दो पुस्तकें ‘वो अजीब लड़की’ और ‘मुझे तुम्हारे जाने से नफ़रत है’ युवाओं और साहित्य जगत में काफी चर्चित हुई हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago